मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 | IST

भीमकुंड के जंगल में नैनपुर पुलिस की दबिश, 500 किलो लहान नष्ट : एसपी राजेश रघुवंशी और एएसपी शिव कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश रावत के नेतृत्व में पुलिस की कार्यवाही

Khabri Chacha

4 hours ago 85 views
एसपी राजेश रघुवंशी और एएसपी शिव कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश रावत के नेतृत्व में पुलिस की कार्यवाही

नैनपु।अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नैनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नैनपुर पुलिस ने ग्राम भीमकुंड के जंगल में अवैध कच्ची शराब निर्माण की सूचना पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए करीब 500 किलोग्राम लहान नष्ट किया। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार की गई संरचनाओं को भी ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई मंडला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब के निर्माण में संलिप्त तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

शेयर करें

जरूरी खबरें