सोमवार, 16 नवम्बर 2026 | IST

नैनपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने खुद सड़क पर उतरे टीआई ओमप्रकाश रावत : नगर पालिका अमले के साथ संभाला मोर्चा, पहल का शहरवासियों ने किया स्वागत, लोगों से मिला शानदार सकारात्मक प्रतिसाद।

Khabri Chacha

12 hours ago 159 views
नगर पालिका अमले के साथ संभाला मोर्चा, पहल का शहरवासियों ने किया स्वागत, लोगों से मिला शानदार सकारात्मक प्रतिसाद।

नैनपुर|शहर में लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात की समस्याओं के चलते आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्था सुधारने की पहल को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला है।

इस अभियान को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। शहरवासियों का मानना है कि यदि इसी तरह पुलिस और नगर पालिका का समन्वय बना रहे तो नैनपुर की यातायात व्यवस्था में निश्चित रूप से बेहतर सुधार हो सकता है।

फिलहाल, टीआई ओमप्रकाश रावत की इस सक्रिय पहल ने शहर में एक सकारात्मक संदेश दिया है। अब नागरिकों को उम्मीद है कि यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा और नैनपुर की सड़कें जाम व अव्यवस्था से मुक्त होंगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

42
पेज 6 / 7