शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 | IST

मदद की पुकार पर महज 6 मिनट में पहुंची पुलिस, डायल-112 ने जीता भरोसा : नैनपुर-पिंडरई में अगस्त में 297 इवेंट पर पहुंची FRV-112, दुर्घटना-बाढ़ से लेकर आपात स्थितियों में बनी लोगों की पहली मदद

Khabri Chacha

2 hours ago 73 views
नैनपुर-पिंडरई में अगस्त में 297 इवेंट पर पहुंची FRV-112, दुर्घटना-बाढ़ से लेकर आपात स्थितियों में बनी लोगों की पहली मदद

नैनपुर। मुसीबत की घड़ी में मदद कितनी जल्दी पहुंचती है, यही पुलिस की तत्परता की सबसे बड़ी कसौटी है। नैनपुर क्षेत्र में डायल-112 की FRV सेवा ने इस कसौटी पर अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई है। सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने पर थाना नैनपुर पुलिस ने FRV-112 वाहन का केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। वहीं अगस्त माह के आंकड़े बताते हैं कि आपात स्थिति में सूचना मिलते ही पुलिस ने महज कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत और सहायता उपलब्ध कराई।

अगस्त में 297 बार दौड़ी FRV-112

अगस्त 2026 में थाना नैनपुर क्षेत्र में डायल-112 को 198 इवेंट प्राप्त हुए। इन पर FRV वाहन का औसत रिस्पॉन्स टाइम महज 6 मिनट 05 सेकंड रहा। वहीं चौकी पिंडरई क्षेत्र में 99 इवेंट प्राप्त हुए और यहां पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 7 मिनट 36 सेकंड रहा।

यानी नैनपुर थाना एवं पिंडरई चौकी क्षेत्र में एक ही माह में कुल 297 बार डायल-112 की FRV मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी इवेंट पर तत्काल पहुंचकर मौके की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक सहायता, राहत और वैधानिक कार्रवाई की

हादसा हो या बाढ़, हर वक्त तैयार

सड़क दुर्घटना, बाढ़ अथवा कोई अन्य आकस्मिक घटना—डायल-112 की FRV जरूरत के समय तत्काल मदद पहुंचाने का माध्यम बन रही है। कई परिस्थितियों में पुलिस द्वारा पीड़ितों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने और मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही विवेचना और अन्य वैधानिक कार्यवाहियों में भी FRV-112 की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है।

थाने पहुंचने से पहले मदद पहुंचाने की व्यवस्था

डायल-112 सेवा शुरू होने से आपात स्थिति में पुलिस सहायता पाने के लिए लोगों को थाने या चौकी तक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ती। सूचना मिलते ही FRV को घटनास्थल के लिए रवाना किया जाता है। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी स्थिति का जायजा लेते हैं और आवश्यकता के अनुसार राहत, सहायता तथा वैधानिक कार्रवाई करते हैं।

एक वर्ष पूर्ण होने पर थाना नैनपुर पुलिस द्वारा FRV-112 का केक काटकर स्थापना दिवस मनाना केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को सामने लाने का अवसर भी रहा।

थाना प्रभारी ने कहा

थाना प्रभारी मनशाराम वागेन का कहना है कि डायल-112 का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में आमजन तक कम से कम समय में पुलिस सहायता पहुंचाना है। नैनपुर एवं पिंडरई क्षेत्र में FRV-112 लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में नागरिक बिना संकोच डायल-112 का उपयोग करें, पुलिस तत्काल सहायता के लिए मौके पर पहुंचने का प्रयास करती है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

25
पेज 3 / 5