शनिवार, 5 सितम्बर 2026 | IST

अब नैनपुर से उठी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग: नीट पेपर लीक मामला : राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नैनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Khabri Chacha

1 month ago 179 views
राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नैनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नैनपुर। मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी तथा दिल्ली में विभिन्न राज्यों से एकत्रित छात्रों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज के विरोध में नैनपुर में कांग्रेस परिवार ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस परिवार के सभी मोर्चा संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में थाना नैनपुर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ हुई कथित अभद्रता और बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि छात्रों के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस परिवार के विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

25
पेज 3 / 5