नैनपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने खुद सड़क पर उतरे टीआई ओमप्रकाश रावत : नगर पालिका अमले के साथ संभाला मोर्चा, पहल का शहरवासियों ने किया स्वागत, लोगों से मिला शानदार सकारात्मक प्रतिसाद।
Khabri Chacha
11 hours ago
148 views
15 Nov 2026
नैनपुर|शहर में लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात की समस्याओं के चलते आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्था सुधारने की पहल को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला है।
इस अभियान को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। शहरवासियों का मानना है कि यदि इसी तरह पुलिस और नगर पालिका का समन्वय बना रहे तो नैनपुर की यातायात व्यवस्था में निश्चित रूप से बेहतर सुधार हो सकता है।
फिलहाल, टीआई ओमप्रकाश रावत की इस सक्रिय पहल ने शहर में एक सकारात्मक संदेश दिया है। अब नागरिकों को उम्मीद है कि यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा और नैनपुर की सड़कें जाम व अव्यवस्था से मुक्त होंगी।