औरंगाबाद।जिला के बारुण प्रखंड बहुरिया बीघा गांव का पहलवान निखिल कुमार ने एक बार फिर दूसरे प्रदेश में जाकर अपना डंका बजवाया है 58 किलो भार वर्ग में कॉम्बैट सैंबों कुश्ती प्रतियोगिता जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित हुई उसमें औरंगाबाद के निखिल कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान रजत पदक हासिल किया है।
निखिल के पिता हरिहर सिंह एक साधारण किसान है एक छोटे से गांव से निकलकर पहलवान निखिल ने कुश्ती के क्षेत्र में अपना लोहा बनवाया है और जिला का नाम रोशन करने का काम किया है इस उपलब्धि पर जिला की का सभी खेल प्रेमी पहलवान को शुभकामनाएं दिया है और संघ की पदाधिकारी करने भी इस उपलब्धि पर पहलवान को ढेर सारी बधाइयां दी है।
इसके पूर्व में भी निखिल ने जिले को राज स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल प्राप्त करने का काम किया है और खेल विधा सैंबो में मेडल प्राप्त किया है बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह ने भी निखिल को बधाई दी है वही औरंगाबाद के कुश्ती संघ के कान्हा सिंह सौरव कुमार सिन्हा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव राणा विनोद कुमार सिंह रवि शंकर कुमार शिक्षक रिचा कुमारी पहलवान विवेक कुमार पहलवान तथा सभी खेल प्रेमी बधाई और शुभकामनाएं इस उपलब्धि पर दिया है।
यह जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय तिवारी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हमारा औरंगाबाद जिला और बिहार काफी उन्नति कर रहा है और खेल के जितने भी विधा है सभी में हमारा बिहार बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और मेडल आने का काम कर रहा है।
सरकार का भी मुहिम है पॉलिसी है मेडल और नौकरी पाओ इस पॉलिसी को लेकर खिलाड़ी काफी उत्सुक है और मेडल आने का काम कर रहे हैं निखिल अपने लगातार मेहनत के बदौलत खेल के क्षेत्र में मेडल आकर जिला प्रखंड और गांव का नाम को रोशन कर रहा है