लोजपा(आर)के बिहार प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह को मिला अतिरिक्त दायित्व, बनाए गए झारखंड प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी

2 Min Read
- विज्ञापन-

पटना। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के निमित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हाजीपुर सांसद सह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने कई प्रतिनियुक्ति की हैं। इनमें प्रमुख रूप से जमुई के सांसद अरुण भारती को झारखंड चुनाव से पूर्व झारखंड और उत्तर प्रदेश का प्रभारी, खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा को झारखंड प्रदेश सह प्रभारी, समस्तीपुर से सांसद सांभवी चौधरी को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

हाल ही में रांची में हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति में पुनः 5 वर्षों के लिए चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार झारखंड प्रदेश इकाई के साथ समन्वय कर चुनाव से पूर्व की तैयारियों के लिए इस टीम का अग्रेतर विस्तार करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार सिन्हा “मुन्ना” झारखंड के मीडिया प्रभारी तथा प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह झारखंड को मीडिया सह प्रभारी बनाया है। सौरभ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड से पंचायत स्तर के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” के प्रतिबद्धता जताई है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page