रविवार, 29 नवम्बर 2026 | IST

वर्तमान में नैनपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश रावत को DGP ने किया सम्मानित : जौरा में डेढ़ करोड़ की डकैती का किया था खुलासा,आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और मशरूका बरामद करने में निभाई थी अहम भूमिका

Khabri Chacha

11 hours ago 92 views
जौरा में डेढ़ करोड़ की डकैती का किया था खुलासा,आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और  मशरूका बरामद करने में निभाई थी अहम भूमिका

नैनपुर। वर्तमान में नैनपुर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ ओमप्रकाश रावत को पुलिस विभाग के डीजीसीआर (DGCR) समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 1 जुलाई को थाना जौरा क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की डकैती हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इतना ही नहीं, डकैती में लूटा गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया गया। वारदात के दौरान चोरी की गई दो बंदूकें भी पुलिस ने जब्त की थीं।

इस पूरे अभियान में पुलिस टीम को लगातार दो महीने तक चंबल के बीहड़ों में दबिश देनी पड़ी। कठिन परिस्थितियों और लगातार प्रयासों के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया गया।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में योगदान के लिए वर्तमान में नैनपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ ओमप्रकाश रावत को डीजीसीआर समारोह में डीजीपी के हाथों सम्मानित किया गया।

नैनपुर के लिए गौरव का विषय

ओमप्रकाश रावत को मिले इस सम्मान को नैनपुर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में नैनपुर का नाम भी जुड़ा है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

47
पेज 8 / 8