जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा निविदा के आधार पर चयनित सामग्री आपूर्तिकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर सभी आपूर्तिकर्ताओं को निर्वाचन कार्य की महत्ता और गंभीरता को ध्यान में रखकर ससमय सामग्रियों की अपूर्ति करना सुनिश्चित करने की बात कही गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति की गयी सामग्रियों की गुणवत्ता से समझौता नही किया जायेगा। दिये गये कार्यादेश के आलोक में की गयी आपूर्ति का भुगतान निर्वाचन की समाप्ति के 15 दिनों के अन्दर कराया जाएगा। निर्वाचन के दौरान टेंट, पंडाल, सीसीटीवी, विडियोग्राफी, वेवकास्टिंग, प्रिंटिंग जैसे कार्य बड़े स्तर पर होते हैं। प्रत्येक कार्य से संबंधित इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं को बराबर-बराबर भाग मे कार्य आबंटित करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया।
डीएम ने कहा कि जो एजेन्सी/ आपूर्तिकर्ता ढीला रवैया अपनाएँगे या ससमय आपूर्ति नही करेंगे उन्हें तत्काल हटाया जाएगा और उनका कार्य दूसरे आपूर्तिकर्ताओं को आवंटित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी अपूर्तिकर्ताओ से बात की और कहा कि कोई परेशानी हो तो पहले ही बता दिया जाय। उन्होंने कहा कि निविदा के आधार पर सभी सामग्रियों का दर निर्धारित कर दिया गया है।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिकरहना, अनुमण्डल पदाधिकारी अरेराज भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज भूमि सुधार उप समाहर्ता चकिया एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।