देव में दर्जनों महिलाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हुई सभी प्रभावित

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। भाष्कर रिसोर्ट देव में भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा एवं महिलामोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिता सिंह के समक्ष जद यू महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी देवी एवं जदयू के वरिष्ठ नेत्री रीता देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में रीना देवी, शिला देवी, शांति देवी, अंजली देवी, रेखा देवी, सोना देवी, ममता पासवान, सुभद्रा देवी, सविता देवी, कंचन देवी सविता देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, प्रियंका देवी, मालती देवी सहित कई अन्य महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

- Advertisement -
Ad image

 

भाजपा में शामिल होने वालों में पतंजलि से जुड़े बिनोद प्रसाद ने भी नरेंद्र मोदी के कार्यो और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो कर सदस्यता ग्रहण किया । इस दौरान भाजपा जिलामंत्री आलोक कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिलामंत्री दीपक कुमार सिंह, जिलाकार्यसमिति सदस्य रिंकु सिंह, भाजपा महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, भाजपा नेत्री करिश्मा सिंह उपस्थित रही। आलोक कुमार सिंह ने सबो का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुये कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

 

साथ ही भारत सरकार के जनउपयोगी योजनाओं  उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण विधुतीकरण योजना जैसे प्रमुख लाभकारी योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगो को मिल रहा है। कोरोना काल से ले कर आज तक भारत सरकार के द्वारा अन्न आच्छादन योजना के तहत मुफ्त अनाज उपलब्ध करा कर एक साहसिक कदम उठाया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार , माता विंध्यवासिनी कॉरिडोर, बाबा केदार नाथ का पुनरूत्थान सहित सांस्कृतिक संग्रहण का कार्य अद्वितीय है।

 

उपस्थित सभी लोगो को भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा और अनिता सिंह ने अंगवस्त्र देकर सभी महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुये स्वागत किया और कहा कि आपका आना भाजपा के लिये शुभ है। वर्ष 2024 भाजपा का स्वर्णिम इतिहास लिखेगा।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page