तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मची चीख पुकार

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना औरंगाबाद-डाल्टेनगंज एनएच-139 के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के तृप्ति होटल समीप की है। मृतक 36 वर्षीय कुणाल सिंह देव थाना क्षेत्र के बेलसारा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद कुटुम्बा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।

- Advertisement -
Ad image

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार युवक झारखंड के हरिगंज के किसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया था। जहां से वह देर रात को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह एनएच-139 के तृप्ति लाईन होटल समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कुटुम्बा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुटुम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए कुटुम्बा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page