सुनील ओझा के निधन पर संसद नें व्यक्त की गहरी संवेदना कहा इनका संपूर्ण जीवन जन सेवा में रहा समर्पित

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है सांसद ने कहा कि सुनील ओझा का असामायिक निधन अत्यंत दुखद है।इनका संपूर्ण जीवन जन सेवा व संगठन के प्रति समर्पित रहा सुनील ओझा कर्मठशील नेता,कुशल संगठनकर्ता थे यह उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व सह प्रभारी एवं गुजरात के भावनगर दक्षिण से भाजपा के विधायक भी रह चुके थे एवं अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन भी किया।

- Advertisement -
Ad image

उनका आकस्मिक निधन संगठन व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सुनील ओझा का निधन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत दुखद है राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,अनिल सिंह,लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा,लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी,लोकसभा विस्तारक विकास राय उर्फ भोजपुरिया बाबा,जिला प्रभारी सुरेश शर्मा,जिला महामंत्री मुकेश सिंह संजय गुप्ता,रविशंकर शर्मा,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन,दीनानाथ विश्वकर्मा,

- Advertisement -
KhabriChacha.in

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,समाजसेवी रवि सिंह,आशु अभिनव,राजकुमार सिंह,अमिताभ सिंह,ऋषि राज,सोनु सिंह,अमरीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,समाजवादी नेता रामलखन सिंह,मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह,उदय सिंह,सुबोध सिंह,कौशल सिंह,आलोक सिंह,अश्विनी तिवारी, जितेन्द्र शर्मा,प्रफुल्ल सिंह,सत्येन्द्र सिंह,बिनोद सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान,नलिनी रंजन,अंकित सिंह,दीपक सिंह,प्रभात सिंह,राहुल सिंह,रंजीत कुशवाहा,हुमायूँ अंसारी एवं भाजपा परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page