औरंगाबाद: शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के कारा पेट्रोप पंप समीप की है। मृतका 37 वर्षीय सविता रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी राजू प्रसाद की पत्नी थी। वह कारा में किराये की मकान में रहती थी। बारूण प्रखंड के कल्याणपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका की पद पर कार्यरत थी।
स्कूल जाने के लिए निकली थी शिक्षिका, तभी हुई हादसा: जानकारी के अनुसार शिक्षिका घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर शिक्षिका को टक्कर मार दी। सूत्रों की मानें तो अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था। लिहाजा चालक तेजी से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी। जिसमें शिक्षिका की मौत हो गई।
आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम: घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने कारा पेट्रोप पंप समीप सड़क को जाम कर दिया है। जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इसके साथ-साथ आगजनी भी परिजनों ने सड़क पर किया। सड़क जाम के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि हमेशा अवैध तरीके से बालू खनन कर इस रास्ते से ट्रैक्टर से ले जाया जाता है। पुलिस से पकड़ाने के डर से चालक बेलगाम रफ्तार में वाहन चलाते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना घटती है, लेकिन पुलिस इनपर रोक नहीं लगा पा रही है। फिलहाल परिजन सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।