औरंगाबाद: रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद जिला जनता दल (यू०) के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला जदयू के पार्टी इकाई ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए स्वागत किया है। इस आशय की अधिसूचना बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया है। औरंगाबाद जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को बनाये जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए बधाई दिया है तथा इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाये जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। जिला प्रवक्ता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा अपने पार्टी से दो बार विधायक रहे और एक ऊर्जावान नेता को अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता ने स्वागत किया है।
औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जुगनू, जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष सूर्य वंश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला महासचिव मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह, जिला महासचिव प्रभाकर सिंह, जिला सचिव रितेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह पूर्व मुखिया, ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार, दाऊदनगर के प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल ने हर्ष व्यक्त किया है।
वही हसपुरा के प्रखंड अध्यक्ष अरूण प्रसाद, रफीगंज के प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार वर्मा, कुटुम्बा के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, देव के ब्रजेश सिंह, नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, बारूण के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, गोह के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, संजय कुमार सिंह, कुंजन कुमार सिंह, महावीर मेहता तथा संजय अंबेडकर ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया है।