*पोषण मेला सह प्रदर्शनी का किया गया आयोजन*

1 Min Read
- विज्ञापन-

 

- Advertisement -
Ad image

 *राजेश मिश्रा*

गया।राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय, बोधगया के सभाकक्ष में पोषण मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन आई.सी.डी.एस. बोधगया द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारती प्रियम्बदा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रतिनिधि जीविका, प्रखण्ड स्वास्थ प्रबंधक, समुदायक उत्प्रेरक एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जयश्री दास, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बोधगया द्वारा किया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता तक सही पोषण व्यवहारों को अपनाने की अपील की गयी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा श्री अन्न के महत्व को बताते हुए इसे खान-पान में शामिल करने का अनुरोध किया, साथ ही सेविकाओं से जनसमुदाय में पोषण संदेशों को पहुँचाने का निर्देश दिया गया। पदर्शनी में रंगोली मिलेट रेसिपी, पोशाक भोजन, फ्लेक्स बैनर का सुंदर प्रदर्शन किया गया था।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया द्वारा स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्द्धा के तहत चयनित बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना के सभी कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका, ऑगनबाड़ी सेविका, आम जनता की उपस्थिति रही ।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page