पाली पटना से राहुल कुमार
पालीगंज/ देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पालीगंज स्थित कृषि फ़ॉर्म के मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित पिछड़ा व अति पिछड़ा महासम्मेलन को सम्बोधित किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पालीगंज बाजार स्थित कृषि फॉर्म के मैदान में भाजपा की ओर से पिछड़ा व अतिपिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसको सम्बोधन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर देश के गृह मंत्री अमित शाह करनेवाले थे।
जिनके आगमन के पूर्व जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस ब्यस्त नजर आयी। वही भाजपा कार्यकर्ता भी काफी ब्यस्त थे। कार्यक्रम के पूर्व देशभक्ति गीत व मोदी की गुणगान गीत क्षेत्रीय गायकों की ओर से प्रस्तुत किया गया। उसके बाद मंच पर मौजूद नेताओ व वक्ताओं का सम्बोधन चल ही रहा था कि 2 बजकर 50 मिनट पर गृह मंत्री अमित शाह का आगमन मंच पर हुआ।
जिन्हें कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही दर्शको व स्रोताओं ने अमित शाह जिन्दावाद का नारा लगाया व भारत माता की जयघोष किया। उसके बाद अमित शाह व सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मौके पर कार्यक्रम के सम्बोधन के दौरान स्थानीय सांसद राम कृपाल यादव ने पालीगंज को किसान नेता स्वामी सहजानन्द सरस्वती की धरती बताया। इस दौयान बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया अमित शाह ने पूरे देश को अखण्ड भारत का सपना साकार किया।
यह पार्टी बिहार में पिछड़ा व अति पिछड़ा जाती के हक की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल तथा कमंडल दोनो के साथ है। वही उन्होंने बताया कि बिहार में भूमाफिया, बालू माफिया हो या कोई भी माफिया हो उनकी अब नही चलनेवाली है। माफियाओं को बिहार से बाहर जाना होगा नही तो जेल जाना पड़ेगा। बिहार में डबल इंजन की सरकार है जहाँ किसी भी क्षेत्र में एक साथ डबल विकास होगी। वही भाजपा ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि यह पार्टी हमेशा ओबीसी के हित में कार्य करती है। नरेन्द्रमोदी ने विकास के बदौलत विश्व मे अलग पहचान कायम किया है।
वही पिछड़ा अतिपिछड़ा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि देश की भाजपा सरकार कश्मीर से धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया है। वही उन्होंने मोदी सरकार की उपब्धियों को बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या राजद पार्टी दोनो वंशवाद की राजनीति करती है। एक ओर सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री बनाना चाहती है तो दूसरी ओर लालू यादव अपने पुत्र तेजस्वी यादव को मुख्य मंत्री बनाना चाहते है। लेकिन भाजपा ऐसा नही चाहती है।
यह सभी को एक समान नजरिये से देखती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को अपना परिवार माना है तथा उनके विकास के लिए संकल्पित है। मोदी के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत के तहत पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के सभी लोगो को पांच लाख रुपये तक कि मुफ्त इलाज, गरीबो के लिए मुफ्त आवास योजना, नल जल योजना सहित कई योजनाएं पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे है।
वही मोदी सरकार देश को तरक्की के रास्ते पर लाकर विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में पहचान दिलाने की ओर अग्रसर है। एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना मत देकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार बनाये ताकि भारत को विश्व मे तीसरी महाशक्ति के रूप में स्थापित किया जा सके। वही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारत को गरीबी से मुक्त करने का कार्य नरेंद्र मोदी ही करेंगे।
वही एमएलसी जीवन कुमार ने बताया कि भाजपा सबकी पार्टी है तथा सबकी हित मे कार्य करती है। वही उन्होंने खुले मंच से कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गयी है जो भू माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेगी। अबकी बार हमारी सरकार एल कमिटी गठन करेगी जो गरीबो की जमीन दखल करनेवालों को जेल भेजने की कार्य करेगी।
मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रेणु देवी, सांसद रामकृपाल यादव, डीएसपी प्रीतम कुमार, दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार, पालीगंज बीडीओ संजीव कुमार, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव, बिधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा, डॉ. उषा विद्यार्थी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह, पटना जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला महामंत्री रवि कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुशवाहा, पालीगंज विधानसभा संयोजक बिनोद कुमार, कार्यक्रम के मीडिया संयोजक रणधीर यादव, पालीगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नारायण कुमार, दुल्हिन बाजार मण्डल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा, जीत कुमार, कुंदन कुमार, सिंधु कुमार, अजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।