पालीगंज  दुल्हिन बाजार में जन संवाद सह परिचर्चा बैठक का किया गया आयोजन 

2 Min Read
- विज्ञापन-

पटना पालीगंज से राहुल कुमार 

- Advertisement -
Ad image

 

पालीगंज/ रविवार को पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के ऐनखां गांव में जन सुराज की ओर से जन संवाद सह परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता अवकास प्राप्त शिक्षक लक्ष्मण शर्मा व संचालन रामानंद तिवारी ने किया। मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. श्यामनन्दन नंदन शर्मा ने कहा कि 33 साल से बिहार में बारी बारी से राजद, जदयू व भाजपा के नेतृत्व में सरकारें चल रही है। आजादी के समय जो बिहार कृषि विकास, उद्योग, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में देश मे अग्रणी था।

आज इनके शासन में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज बन गया। पूरा बिहार आज अधिकारियों के जंगल राज में तब्दील हो गयी है। रिश्वत व रंगदारी टैक्स के रूप में वसूला जा रहा है। आज पूरा शासन व प्रशासन तंत्र ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया है। बिहार आज पूरे देश केलिय मजदूर सप्लाई का केंद्र बन गया है।

वही उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रही जन सुराज अभियान नया बिहार बनाने के लिए पूरे बिहार में नीचे से ऊपर तक ईमानदार, जिम्मेवार राजनीतिक टीम बनाने, युवाओं को यूथ क्लब से जोड़कर प्रशिक्षित करने, तथा समाज के प्रबुद्ध जनों, किसान मजदूरों के बीच से कुशल मार्गदर्शक संगठन करता कर टीम खड़ा कर जन जन के लिए जनता का राज बनाने के लिए संकल्पित है।

मौके पर आम जनों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। बैठक को विजय सिंह, त्रिधुलधारी सिंह, रामकुमार विद्यार्थी, राजेश्वर सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग जन सुराज के संस्थापक सदस्य बने।

जबकि पंचायत स्तरीय कमिटी के गठन किया गया। जिसके संयोजक राम कुमार विद्यार्थी को तथा सदस्य लक्ष्मण शर्मा, त्रिशूल धारी सिंह, श्रीकांत प्रसाद, धीरज कुमार, रंजीत कुमार, बिपुल कुमार, चंद्रकांत शर्मा, उदय शर्मा को बनाया गया।

Share this Article

You cannot copy content of this page