गृह मंत्री अमित शाह के पालीगंज में कार्यक्रम को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा 

3 Min Read
- विज्ञापन-

पटना पालीगंज से राहुल कुमार 

- Advertisement -
Ad image

पालीगंज/ ” देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पालीगंज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चर्चा करेंगे।” ये बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को आयोजित होनेवाली अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के दौरान शुक्रवार को संवाददाताओ से मुखातिब होते हुए बताया।

जानकारी के अनुसार पालीगंज स्थित कृषि फॉर्म के मैदान में शनिवार को भाजपा की ओर से पिछड़ा- अतिपिछड़ा जाती महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसे सम्बोधित करने देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिसमे लाखो लोगो को पहुंचने की उम्मीद है। वही कार्यक्रम की तैयारी पटना जिला व पालीगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से जोरो पर चल रही है। यदि दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा तैयारी की जायजा लिया।

इसी दौरान सम्राट चौधरी ने बताया कि शनिवार को अमित शाह भाजपा के नेतृत्ववाली सरकार के कार्यकाल में हुए भारत की विकास पर चर्चा करेंगे। अभी बिहार में डबल इंजन की सरकार है जो एक साथ डबल विकास कर रही है।

वही कार्यक्रम स्थल पर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा पिछडो व अतिपिछड़ों के लिए दिखावे की राजनीति नही करती बल्कि सामाजिक न्याय की राजनीति करती है।

आज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पिछड़े वर्ग की एक महिला है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पिछड़े वर्ग से आते है। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने बताया कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के लोगो को आरक्षण तथा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनके भलाई की कार्य किया है। यहां तक कि ओबीसी नेता जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भी पहली बार मोदी सरकार ही भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

मौके पर पालीगंज एसडीओ जयचन्द्र यादव, डीएसपी प्रीतम कुमार, दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा, डॉ. उषा विद्यार्थी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह, पटना जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला महामंत्री रवि कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुशवाहा, पालीगंज विधानसभा संयोजक बिनोद कुमार, कार्यक्रम के मीडिया संयोजक रणधीर यादव, पालीगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नारायण कुमार, कुंदन कुमार, सिंधु कुमार, अजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page