आंगनवारी केंद्र पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन

2 Min Read
- विज्ञापन-

                 पटना पालीगंज राहुल कुमार 

- Advertisement -
Ad image

पालीगंज दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत आंगनवारी केंद्र कुकरी बिगहा के प्रांगण में शनिवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणु कुमारी की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवारी केंद्र के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाभुक वर्ग की लगभग 50 महिलाएं शामिल हुई।

आंगनवारी सेविका सरिता देवी के द्वारा उपस्थित लाभुको को आंगनवारी केंद्रों पर मिलने वाली सारी सुविधाओ से अवगत कराया गया और सभी पंजीयों का ग्रामीणों के द्वारा अवलोकन कराया गया। उन्होंने यह भी बतलाई कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म हमारे माध्यम से भरा जाता है। पात्र लाभूक आकर अपना फॉर्म ऑनलाइन भरवा सकती है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

साथ ही साथ आपके घर में यदि कोई गर्भवती महिला होती हैं तो उनका आंगनवारी केंद्र में आकर पंजीकरण कराए और नियमित टीकाकरण और वजन कराते रहें ताकी आपको आंगनवारी केंद्रों से मिलने वाली सारी सुविधाओ का लाभ मिलता रहे। इस सामाजिक अंकेक्षण में वार्ड सदस्य राजेश सिंह,प्राथमिक विद्यालय कुकरी

बिगहा के शिक्षक रंजीत कुमार,आशा कार्यकर्ता सरिता देवी महिला सुपरवाइजर प्रिया कुमारी के साथ लाभुक वर्ग पुनम देवी,रीना देवी,सबिया देवी,अनुपा देवी,रजंती देवी,पुजा देवी,आशा देवी,महेश्वरी देवी,चंचला देवी,सुशीला देवी,मराक्षी देवी,शोभा देवी के साथ आंगनवारी सहायिका गुड़िया देवी उपस्थित हुई।

Share this Article

You cannot copy content of this page