10.64 फीसदी के साथ बिहार की आर्थिक विकास गति देश में सबसे तेज – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना बिहार जनता दल (यूव) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश सरकार के बेहतर वित्तीय प्रबंधन और सशक्त नेतृत्व का सकारात्मक परिणाम है कि आज बिहार का आर्थिक विकास दर देशभर में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार बिहार की अर्थव्यवस्था 10.64 फीसदी की वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है। जो कि वैश्विक और राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश का विकास दर 13.69 फीसदी तक रहने का अनुमान भी जताया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सक्षम और कुशल नेतृत्व में डबल ईंजन की बिहार सरकार प्रदेश के समावेशी विकास को दोगुनी रफ्तार दे रहा है।
साथ ही श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि बिहार के वार्षिक बजट का आकार भी पिछले एक दशक में लगभग ढाई गुणा से अधिक बढ़ा है। आर्थिक उन्नति के साथ-साथ विकास के तमाम मापदंडों में बिहार ने अनूठा और अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। 2005 से पहले बीमारु राज्य के नाम से देशभर में बदनाम बिहार आज विकास की पटरी पर सरपट दौड़ रहा है और हमारा प्रदेश आर्थिक विकास दर में सबसे अव्वल है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आज प्रदेश की प्रत्येक जनता तक पहुंच रहा है। कोई भी जाति, धर्म या क्षेत्र सरकार की योजनाओं से अछूता नहीं है।
न्याय के साथ विकास के संकल्पना को नीतीश सरकार ने अपने कार्ययोजनाओं और नीतियों के माध्यम से धरातल पर उतारा है। बिहार की जनता को विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार के निर्माण का सपना बहुत जल्द पूरा होगा।