बिहार की जनता महागठबंधन को सिखायेगी सबक
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने लोक सभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि एन डी ए बिहार में सभी40 लोक सभा सीट पर जीतेगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार औऱ देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी के पिछले10 सालों में किये गए विकास औऱ कल्याणकारी कार्यों के बदौलत उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्पित है।4 जून 2024 को आने वाले परिणाम में भाजपा और एन डी ए 400 से अधिक सीट जीतेगी।मोदी की गारंटी और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को देश की जनता ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया है।
श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन का लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुलेगा।राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस सहित इस गठबंधन में शामिल सभी दलों के भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकतावादी सोच को बिहार की जनता देख रही है औऱ आगामी लोकसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ करेगी।