औरंगाबाद: सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में नाली विवाद में हुई मारपीट में सिचाई विभाग का एक 50 वर्षीय कर्मचारी जख्मी हो गया। जख्मी कर्मचारी की पहचान उसी गांव निवासी अलखदेव यादव के रूप में हुई है। सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाज के दौरान जख्मी अलखदेव यादव ने बताया कि घर मे शादी समारोह की तैयारी चल रही रही थी। घर के पास बने नाली में कचड़ा भरा पड़ा था जिससे पानी की निकासी बंद हो गयी थी।
नाली को साफ कर रहा था तभी बगल के ही सुभाष यादव ने नाली साफ करने से मना किया। जिसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी हुई। धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ लिया। तभी सुभाष यादव का पूरा परिवार गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे अलखदेव जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
मारपीट में अलखदेव यादव का एक हाथ टूट गया। अलग दे यादव ने गांव के ही सुभाष यादव, रितेश कुमार, पिंकी कुमारी समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दे दी गई है।