नालंदा। बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक छुट्टी से वापस लौट आए। इस बार छुट्टी से वापस लौटते ही के के पाठक ने अपना सख्त रुख अख्तियार करते हुए बिहार के सभी जिलाधिकारियों को एक चिट्ठी लिख दी। जिसमें उनके द्वारा सवाल पूछा गया कि ये कैसी शीतलहर सर्दी है जो सिर्फ विद्यालयों में गिरती है, कोचिंग संस्थानों में नहीं गिरती है।
इसी क्रम में व्हाट्सएप ग्रुप में नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा जारी एक पत्र भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय मीडिया को उपलब्ध कराए गए आदेश में बताया गया कि तापमान में आए अत्यधिक गिरावट के कारण बच्चों के स्वास्थ्य के देखते हुए विद्यालयों में छुट्टियां 23 जनवरी तक बढ़ाई जाती है।
जबकि छुट्टी से संबंधित के के पाठक के द्वारा सभी जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखी गई है कि इस तरह के आदेश देने से पहले शिक्षा विभाग से अनुमति प्राप्त कर कर लेनी चाहिए जबकि नालंदा जिला अधिकारी के द्वारा सुबह 10:30 बजे स्थानीय मीडिया को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
अब देखना होगा कि बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के द्वारा जारी किए गए पत्र की टाइमिंग क्या है। अगर अपर मुख्य सचिव के द्वारा जारी किए गए पत्र के बाद नालंदा जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं तो यह चुनौती मानी जाएगी।