राजेश मिश्रा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।मिलियन प्लस सिटी में पटना नगर निगम प्रथम स्थान पर है। गया नगर निगम को 3432 अंक प्राप्त हुए हैं।
दरभंगा नगर निगम को 3004 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि कटिहार को 2631 प्राप्त हुए हैं।मुजफ्फरपुर नगर निगम को 2247 एवं भागलपुर नगर निगम को 1975 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आते हैं। बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी को केवल 2222 अंक प्राप्त हुए।
गया नगर निगम को डोर टू डोर कचरा संग्रहण मैं 77% अंक प्राप्त हुए हैं। व्यावसायिक क्षेत्र की साफ-सफाई में 72% अंक प्राप्त हुए। तालाब एवं पोखरों की सफाई में गया नगर निगम को शत प्रतिशत जबकि रिहायशी क्षेत्र की सफाई में 72% तथा सार्वजनिक शौचायलयों की सफाई में 80% अंक प्राप्त हुए हैं।
गत वर्ष की तुलना में गया नगर निगम को लगभग 400 अंक अधिक प्राप्त हुए हैं पूरे बिहार में गया नगर निगम एक एकमात्र निकाय है जहां शत प्रतिशत कचरे का प्रसंस्करण होता है एवं शत प्रतिशत लिगसी वेस्ट का बायोरेमेडीएशन किया जा चुका है। गया नगर निगम को वर्ष 2021 एवं 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।