गया।औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने गए राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर गया जिले के कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी एवं बिहार प्रदेश के प्रभारी कृष्णा
अल्लावरू का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश कुमार झुन्ना ने कहा की अनुसूचित जाति से आने वाले राजेश कुमार को बिहार के बागडोर देकर राजनीति की एक लंबी लकीर खींची है।आने वाला समय में बिहार का मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति का होगा। राजेश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सुपुत्र को हराकर पहली बार विधायक बने थे। वे कांग्रेस के वफादार सिपाही हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने इनके दूरदर्शी सोच और राजनीतिक अनुभव के कारण इन्हें अध्यक्ष बनाकर बिहार ने बहुत ही सराहनीय पहल किया है।
नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व बिहार में कांग्रेस पार्टी का संगठनात्मक ढांचा सशक्त और मजबूत होगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में आएगी। कांग्रेस सभी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।उनके मनोनयन पर बधाई देने वाले में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव अजय कुमार चौधरी,
पूर्व प्रदेश महासचिव मोतीलाल शर्मा, आजमी बारी रजनीश कुमार उर्फ झुन्ना, संजय कुमार सिंह,रविदास चेतना संघ के जिला महासचिव कमलेश दास, जिला महासचिव शहाबुद्दीन रहमानी, संजय कुमार उर्फ नंदू चंद्रवंशी,सैफुल इस्लाम, गिरेन्द्र कुमार, धीरज वर्मा,चंदना मुखर्जी, सुनैना रानी अंजनी, मनोज कुमार अस्थाना,कुमार गौरव, प्रियदर्शी उर्फ काजल सिन्हा एवं डॉ संजीव सिंह आदि लोग शामिल है।