मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया पौधरोपण 

1 Min Read
- विज्ञापन-

गया पर्यावरण मंत्री, बिहार डॉ प्रेम कुमार तथा कुलपति प्रो एसपी शाही ने मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।

- Advertisement -
Ad image

माननीय मंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। वेदों में भी वृक्षों को विशेष महत्व दिया गया है। हमारे ऋषियोें और मनीषियों ने प्रकृति के सानिध्य में रहने तथा पौधरोपण करके प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि ऋग्वेद में प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन की बात कही गई है। वेदों, उपनिषदों ने वृक्षों को जीवन की उत्पति का श्रोत माना है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

वृक्ष साक्षात देव हैं, जिसका पूजा किया जाना चाहिए। हम सभी को संकल्प लेना है कि हम लोग अपने जीवन काल में अधिकाधिक वृक्ष लगाए। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक,पदाधिकारी,संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षेकेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page