गया नगर आयुक्त अनुराग कुमार नें छठ पर्व के मद्देनज़र विभिन्न घाट एवं वार्डो का किया भ्रमण 

3 Min Read
- विज्ञापन-

                     राजेश मिश्रा 

- Advertisement -
Ad image

गया दिवाली, काली पूजा एवं छठ को लेकर सफाई व्यवस्था की जांच  कुमार अनुराग, भा. प्र .से. नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण करके की गई। दिवाली एवं छठ महापर्व के आलोक में सड़कों पर ज्यादा मात्रा में कचरों का जमाव हो जाता है जिस कारण से अत्यधिक मात्रा में कचरों का उठाव निगम के द्वारा किया जाता है जिससे शहर साफ सुथरा और व्यवस्थित रह सके।

उपरोक्त के क्रम मे, नगर आयुक्त द्वारा झारखंडी घाट एवं वार्ड 45 में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। झारखंडी घाट को इस बार छठ मानने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। वहां के स्थानीय समितियों द्वारा बताया गया कि लोग बगल के आयुर्वेदिक घाट में इस बार छठ मनाएंगे। नगर आयुक्त ने साथ उपस्थित उप नगर आयुक्त एवं अभियंताओं को निदेशित किया की आयुर्वेदिक घाट में जो भी आवश्यकता पड़े, वो मदद स्थानीय समिति को करेंगे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

नगर आयुक्त के द्वारा वार्ड 45 के डोर टू डोर कचरा संग्रहण की भी समीक्षा की गई एवं स्थानीय लोगों से प्रतिक्रिया ली गई। जितने भी सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए उनके मानदेय की कटौती करने का निर्देश दिया गया।

पुनः, वार्ड 41, 42 एवं 37 का स्थल भ्रमण किया गया। वार्ड 37 में जितने संख्या में सफाई कर्मी होने चाहिए थे, वो अनुपस्थित पाए गए। वार्ड 41 की भी यही स्थिति पाई गई। कई जगह वार्ड जमादार भी अनुपस्थित पाए गए। कई वार्डो में देखा गया की समय से पूर्व हीं कई सफाई कर्मी अपने क्षेत्र से लौट गए हैं। सफाई वाहन के कई चालक भी अनुपस्थित पाए गए।

नगर आयुक्त द्वारा उपरोक्त वार्ड के सड़को पर भ्रमण करते हुए कचरों के डंपिंग प्वाइंट से कचरों को उठवाया गया। साथ ही, स्वच्छता पदाधिकारी से लापरवाही के आलोक में स्पष्टीकरण की मांग की गई एवं साथ में निदेशित किया गया की जितने भी लोग अनुपस्थित पाए गए हैं उन सभी से संबंधित निर्धारित दंडात्मक करवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

नगर आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारीगण, अभियंताओं एवं सफाई कर्मियों को निदेशित किया गया की पर्व त्योहार के समय विशेष निगरानी बरतते हुए कार्य करेंगे। साथ में, नागरिकों से भी अपील की गई कि शहर को साफ रखने में निगम की मदद करें एवं सफाई वाहन में हीं घरों एवं दुकानों के कचरों को दें। सड़को पर गंदगी न फैलाएं।

निरीक्षण के समय श्री श्यामनंदन प्रसाद, उप नगर आयुक्त, श्री शैलेंद्र सिन्हा सहायक अभियंता, श्री धर्मेन्द्र कुमार कनीय अभियंता, श्री किशोर कुमार कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page