विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में गया नगर निगम क्षेत्र में 21 कैंप का किया जाएगा आयोजन, गया नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा

2 Min Read
- विज्ञापन-

                         राजेश मिश्रा

- Advertisement -
Ad image

गया जिले में मंगलवार  को अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के बारे में जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजना को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा।

नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा भा .प्र.से को गया जिले के नगर निकायों का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। नगर आयुक्त के द्वारा यह बतलाया गया कि यह यात्रा गया नगर निगम क्षेत्र के अतिरिक्त नगर परिषद बोधगया ,नगर परिषद शेरघाटी ,नगर परिषद टेकरी, नगर पंचायत डोभी, नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पंचायत फतेहपुर, नगर पंचायत इमामगंज एवं नगर पंचायत खिजीरसराय मे आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

नगर आयुक्त महोदय के द्वारा यह भी बतलाया गया कि यात्रा के दौरान गया नगर निगम क्षेत्र में 21 कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोधगया में चार कैंप, शेरघाटी में चार कैंप, टेकरी में चार कैंप ,एवं सभी नगर पंचायत में एक-एक कैंप लगाया जाएगा ।कैंप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

कैंप के संचालन हेतु उपनगर आयुक्त श्री शिवनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है जिसमें गया जिला के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गया नगर निगम के नगर प्रबंधक श्री आसिफ सिराज गया नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन पदाधिकारी श्री मोनू कुमार एवं श्री शुभम कुमार, गया नगर निगम के तीनों नगर मिशन प्रबंधक साहिल राज ,श्रीकांत प्रसाद एवं विकास कुमार को सदस्य नामित किया गया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा दिनांक 8 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 फरवरी तक जिले के सभी नगर निकायों में चलाई जाएगी।

Share this Article

You cannot copy content of this page