महमदपुर में यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से भक्तिमय हुआ वातावरण
रिपोर्ट: प्रदीप भारद्वाज
शेरघाटी: धार्मिक भावनाओं के विस्तार के साथ नैतिक मूल्यों के उन्नयन और सुसंस्कारों के लिए जन-जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से शेरघाटी के महमदपुर गांव में लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवम सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ कलश उठाकर महमदपुर गांव का भ्रमण करते हुए जलभरी के लिए पल्हद कुटी पहुंचे। जहां पवित्र बुढ़िया नदी से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश का संकल्प कराकर स्थापना की गई।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति से जुड़े डॉ अमित कुमार एवम रजनीश सिंह ने बताया कि श्री श्री 1008श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के कृपापात्र आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज के सान्निध्य में यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कि दस फरवरी को शोभा यात्रा एवम मंडप प्रवेश पंद्रह फरवरी को सूर्य नारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और सोलह फरवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 यजमानों के समूह ने जलभरी के लिए जल कलश लिए संकल्प पूजा में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि सात दिवसीय महायज्ञ में प्रवचन एवं भागवत कथा आयोजित किया गया है। इस मौक़े पर मुरारी सिंह कारू प्रजापत पिंटू सिंह राजेश कुमार चंदन सिंह जगदेव यादव विजय नारायण सिंह उमेश सिंह विजय दत्त के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।