शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मझौली एवं बरदुआ गांव का लिया जायजा 

6 Min Read
- विज्ञापन-

कहा असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा जल्द होंगे सलाखों के पीछे

- Advertisement -
Ad image

                            राजेश मिश्रा 

गया।फतेहपुर प्रखंड के मँझोली एव बरदुआ गाँव के बीच आपसी झड़प के कारण उतपन्न विधि व्यवस्था की समस्या को समाधान करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एव वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री आशीष भारती द्वारा संयुक्त रूप से उक्त स्थल पर पहुच कर स्थिति का जायजा लिया गया एवं उक्त स्थल के समीप पूरे क्षेत्र का घूम कर जायजा भी लिया गया एवं स्थानीय दोनों समुदाय के लोगों के साथ शांति व्यवस्था बहाल रखने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु बैठक भी की गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन उक्त घटना पर काफी गंभीर है और असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में माफ नही किया जाएगा। जो व्यक्ति समाज के भाईचारा, शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था में व्यवधान डालेंगे उनके विरुद्ध जो भी उचित कानूनी कार्रवाई है वह की जाएगी। आप सभी इस पंचायत से एवं इस गांव से जुड़े सभी आम जनता से अपील है कि कृपया आप अपनी समस्या को प्रशासन के बीच रखें।

आपस में उलझने का कार्य न करें। उक्त घटित घटना के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ संवेदनशील स्पॉट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

आसामाजिक तत्वों द्वारा कब्रिस्तान के बाउंड्री वालों को किए गए क्षतिग्रस्त को तेजी से बाउंड्री वॉल निर्माण करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने शांति समिति की बैठक में आए हुए गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों को कहा कि आप अपने गांव के नवयुवकों जो अति उत्साहित होकर विधि व्यवस्था भंग करने का कार्य करते हैं उन्हें समझावे।

उन्हें जागरूक करे की पूरी शांति व्यवस्था के साथ अपनी बातों को रखें, जो भी प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल हैं उसका पालन करें। सभी नवयुवक सही रास्ते पर चले। गांव का अपने ज़िले का नाम रौशन करे। गांव में पूरी शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने लोगो से अपील किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे।

जिला पदाधिकारी ने बैठक के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि फतेहपुर प्रखंड के उक्त पंचायत में छोटी समस्या को लेकर के थोड़ी विवाद हुई थी। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा तुरंत पहुंच कर करके स्थिति को नियंत्रित किया है और ऐसी कोई बात नहीं है। सामान्य स्थिति है। पूरी स्थिति नियंत्रण में है। दोनों गांव के लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आस्वस्थ / भरोसा दिलाया है कि आगे से कोई ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी। सभी लोगों से बातचीत कर यह बताया गया है कि आसामाजिक तत्व को चिन्हित कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी लोगों से अपील किया है कि फतेहपुर के लोग काफी शांतिप्रिय लोग हैं। हमेशा एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं। कुछ लोग खेल खेल के साथ यह विवाद प्रारंभ हुआ था और उसे लेकर के लोगों के द्वारा आपस में झड़प हो गई। उक्त घटना की जैसे ही जानकारी मिली तुरंत पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर अपराधिक प्रवृत्ति या असामाजिक तत्व तथा हरदंगाई करने वाले जो भी नवयुवक रहते हैं उन्हें भविष्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ना उन्हें सरकारी नौकरी मिल पाती है, ना उन्हें कोई सरकारी ठेकेदारी मिल सकती है, ना उन्हें कोई सरकारी योजना का लाभ मिल सकती है।

इसलिए सभी लोगों से अपील किया है कि जिस तरह की कोई विवाद होती है तो इसमें संलिपित ना रहे। अगर कोई शिकायत या समस्या है तो उसे पुलिस या प्रशासन के संज्ञान में लावे। उनका उचित समाधान किया जाएगा। लेकिन खुद से ही कानून को अपने हाथ में ना लें। स्थानीय लोगों ने अस्वस्थ कराया है कि आगे से कोई भी विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान नहीं होगा।

निरीक्षण एव बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक वजीरगंज, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी फतेहपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा दोनों गाँव के पर्याप्त संख्या में गांव के गार्जियन स्वरूप अभिभावक लोग उपस्थित थे जिन्हें सारी बातों को अवगत कराया गया एवं उनके द्वारा भी प्रशासन को आस्वस्थ कराया गया।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page