सीमावर्ती युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: पांच राज्यों के युवाओं का मगध विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत

2 Min Read
- विज्ञापन-

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित सीमावर्ती युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन मगध विश्वविद्यालय में पांच राज्यों—असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मेघालय—से आए प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया।मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसपी शाही ने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं विश्वविद्यालय की डायरी भेंट कर सम्मानित किया।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर कुलपति ने युवाओं को शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों के युवाओं को आपस में जोड़ने और एक समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक होते हैं।प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों और प्रतिनिधियों के बीच संवाद सत्र आयोजित किया

गया, जिसमें शिक्षा, कौशल विकास और सांस्कृतिक विविधता पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीमावर्ती युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों

- Advertisement -
KhabriChacha.in

के युवाओं को एक मंच पर लाना, आपसी संवाद को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम के आगामी सत्रों में कार्यशालाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और विभिन्न शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।

Share this Article

You cannot copy content of this page