शेरघाटी से प्रदीप भारद्वाज की रिपोर्ट
गया: शेरघाटी विधानसभा अंतर्गत डोभी प्रखंड के ग्राम पंचायत पट्टी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थी पत्र, प्रशस्ति पत्र वितरित कर लाभार्थियों से संवाद किया। विवेक ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाभार्थियों के साथ संवाद तथा उनके संबोधन को सुना।
विवेक ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को लाभ मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है। मोदी की गारंटी की गाड़ी जन जन तक जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जानकारी दे रही है।
विवेक ठाकुर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल कराना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।
इस दौरान विवेक ठाकुर के साथ गया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाशउर्फ़ चिंटू सिंह पूर्व सांसद रामजी मांझी प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा संतोष कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार अनुज कुमार सिंह महामंत्री रंजन कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी मुखिया सरिता देवी सुशील गुप्ता अरूण चंद्रवंशी मुरारी सिन्हा सुरेश साहु कृष्णकांत चौधरी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।