पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मेयर व कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने जताया शोक, कहा उनके व्यक्तित्व,योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं

2 Min Read
- विज्ञापन-

राजेश मिश्रा 

- Advertisement -
Ad image

गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उन्होंने आखिरी सांसें ली। मनमोहन सिंह के जाने से गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, कांग्रेस नेता सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने शोक प्रकट किया है।

मेयर गणेश पासवान ने कहा कि इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्र कर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

- Advertisement -
KhabriChacha.in

कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और अपने काम के जरिये देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर दुनिया भर में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन व्यथित है। उनके जाने से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

Share this Article

You cannot copy content of this page