मगध विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात दी बधाई

1 Min Read
- विज्ञापन-

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एक सरकार के मुखिया और पार्टी का चेहरा होने के नाते हर बार सफल साबित हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए नीतीश कुमार जी ने एक बेहतर राज्यव्यवस्था का मॉडल दिया है और अपनी पहचान सुशासन बाबू के रूप में स्थापित की है।कुलपति प्रो शाही ने मुख्यमंत्री को मगध विश्वविद्यालय के कार्यकलापों से अवगत कराते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में सभी लंबित परीक्षा ले ली गई है। विश्वविद्यालय का सत्र नियमित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी अपने दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से बिहार को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। मगध विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा और विकास की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page