होली खेले रघुवीरा अवध में… होली गीत पर झूमे मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद, नगर निगम होली मिलन समारोह आयोजित

2 Min Read
- विज्ञापन-

नगर सरकार पर चढ़ा होली का खुमार

- Advertisement -
Ad image

गया। शहर के एपी कॉलनी स्थित एक होटल में बुधवार को नगर निगम का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन

श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया। इस मौके पर डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त कुमार अनुराग सहित काफी संख्या में वार्ड पार्षद के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। होली खेल रघुवीर अवध में होली गीत में मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षदों ने खूब झूमे। साथ ही गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

वहीं मेयर ने होली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार है। भेदभाव भूलकर आपसी में मिलकर होली पर्व का आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद और निगमकर्मियों के सहयोग से शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी बेहतर है। साथ ही शहर में विकास कार्यों में कई बदलाव हुए हैं।

वहीं स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने गया जिलेवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण और आनंदमय तरीके से मनाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि होली पर्व हर्षोल्लास का पर्व है ही, लेकिन सावधानी का भी ख्याल रखें। स्वस्थ और सुरक्षित रहकर होली पर्व मनाएं।

वहीं नगर आयुक्त ने शहरवासियों को होली पर्व की बधाई दी। साथ होली पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है, इसे शांति से मनाने की अपील की है।

समारोह में पार्षद विनोद कुमार यादव, दीपक चंद्रवंशी, धमेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार सिन्हा, इबरार अहमद, चून्नू खान, मुन्नी देवी, अंजली कुमारी, जय प्रकाश सिंह यादव, गोपाल कुमार, ओम यादव, डिम्पल कुमार, मनोज कुमार, लाछो देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page