गया केंद्रीय कारा में बंदी दरबार का किया गया आयोजन 

2 Min Read
- विज्ञापन-

गया जिले में मंगलवार को केन्द्रीय कारा, गया में जिला पदाधिकारी महोदय, गया के निदेशानुसार अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), गया श्री कुमार पंकज द्वारा कारा में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 800-900 बंदी सम्मिलित हुए। अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), गया एवं कारा अधीक्षक, श्री अरूण पासवान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा बंदियों द्वारा उनके स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -
Ad image

बंदी दरबार में लगभग 20-25 बंदियों ने अपनी समस्याओं से अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), गया को अवगत कराया। जिसमें कुछ बंदियों के समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया तथा कुछ के समस्याओं को शीघ्र ही निराकरण करने का निदेश कारा के पदाधिकारियों को दिया गया तथा उनके द्वारा संबोधन में बंदियों को आत्मचिंतन करते हुए स्वयं के आचरण में सुधार करने की प्रेरणा दी गई। बंदी दरबार के क्रम में अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), गया द्वारा कारा में RSITI द्वारा चलाये गये प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बंदियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), गया द्वारा महिला खंड में महिला बंदियों के समस्याओ के बारे में जानकारी ली गई एवं महिला खंड में अधिष्ठापित क्रेच केन्द्र का निरीक्षण किया गया। कारा के निरीक्षणोपरान्त वृक्षारोपण किया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस अवसर पर निदेशक, RSITI, गया चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० राजेश कुमार, उपाधीक्षक, श्री राजेश कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक, चंदन कुमार, श्री श्रीकांत सिंह, मो० शादाब एवं सुश्री सुमन कुमारी एवं अन्य काराकर्मी उपस्थित रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page