गया।भाजपा गया जिला कार्यालय में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक, अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया है। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, पूर्व सांसद रामजी मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, और मुकेश शर्मा सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे हैं।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार तन्नी ने की है।
तथा संचालन जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी के द्वारा किया गया सर्वप्रथम उनके चित्र पर माला पुष्प से चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी के अटल पथ पर जुलूस शकल में चलकर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है ।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के द्वारा अपने संबोधन के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया है।
अपने उद्बोधन में कहा कि वाजपेयी न केवल भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक थे, बल्कि उन्होंने देश की राजनीति में एक नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की और कूटनीतिक दृष्टि से विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया और अपनी
ओजस्वी वाणी और कविताओं के माध्यम से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।पूर्व सांसद रामजी मांझी ने अपने संबोधन में वाजपेयी जी की दूरदर्शिता और आदर्शों की प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया और राजनीति को सेवा का माध्यम माना है। पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा और मुकेश शर्मा ने वाजपेयी की सादगी, त्याग और समर्पण को याद करते हुए कहा कि वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनकी कविताओं का पाठ भी किया गया है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी केकार्यकर्ताओं को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन और समाज की सेवा करनी चाहिए।अंत में, कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय कुमार तन्नी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि वाजपेयी जी के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य
है। समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जयेन्नद्र शर्मा , अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, डा शालनी कुमारी,श्रवण शाणिडल्य,हरे राम सिंह,डा मनिष पंकज मिश्रा,संपूल देवी ,जिला महामंत्री रंजन सिंह, जिला मंत्री कमल सिन्हा , संतोष सिंह, सरजू ठाकुर ,संजू साह, रूपेश कुमार वर्मा, दयानंद गिरी ,संजय दास, कार्यालय मंत्री राजेश कुमार सिंह ,विनोद पासवान ,अमित पासवान, मिथिलेश मांझी,