अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 Min Read
- विज्ञापन-

गया।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेशानुसार एवं जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के मार्गदर्शन एवम सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री के सफल देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सभाकक्ष में विश्व महिला दिवस के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
Ad image

उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को समान हक सम्मान को लेकर जागरूक किया एवं लैंगिक समानता की जानकारी बताया गया। साथ ही विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार, समानता का अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम ऐसिड अटैक, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, छेड़छाड़, दहेज हत्या, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, टोनही प्रताडना अधिनियम धारा 125 दं.प्र.सं. भरण प्रोषण अधिनियम, लड़के-लड़कियों के साथ होने वाले अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

उक्त कार्यकम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण के अलावा पैनल अधिवक्ता कुमारी सुमन सिंह , विभा सिन्हा,शकुंतला कुमारी ,सरोज कुमारी , सनुपम सिन्हा, पीएलवी मधु देवी , सचित कुमारी ,रंजू कुमारी ,रिजवाना परवीन ,हीरा देवी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page