मोराबादी स्थित न्यू एरिया के राजश्री एनक्लेव में वूमेन रॉक ग्रुप के सदस्यों के द्वारा किरण सिंह के आवास में विश्व जल दिवस के अवसर पर दुनिया भर में उत्पन्न हो रही जल समस्या से निजात के लिए महाकाल भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया।
विदित है की धरती पर 70 प्रतिशत जल है लेकिन पीने योग्य मीठे पानी का भंडार मात्र 3 प्रतिशत है और वह भी तेजी से क्षीण होता जा रहा है l वूमेन रॉक ग्रुप की रूपम झा स्मिता शुक्ला एवम रानी सिंह ने बताया कि उनका संगठन निरंतर सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने का कार्य करता है।
रुद्राभिषेक की यजमान रहीं किरन सिंह ने बताया कि हालिया वर्षों में पर्यावरण के संतुलन के बिगड़ने से पीने की पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे निजात पाने की लिए गंगा को धारण करने वाले महादेव का सदस्यों ने सामूहिक रूप से जलाभिषेक कर सभी प्राणिमात्र के लिए निरंतर जल की उपलब्धता की कामना कीं।
रुद्राभिषेक के आयोजन में विद्या सिंह गीता सिंह उमा सिंह शर्मिला सिंह निधि सिंह किरण पीपर ऊषा दुबे अनिता सिंह नीतू झा सत्या सिंह सुषमा सिंह पूनम सिंह ऋतु सिंह रिंकू सिंह आदि सम्मिलित रहीं ।