विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ रफीगंज के पोगर में पहुंचा केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को ग्रामीणों को दी गई जानकारी

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रथ शुक्रवार को रफीगंज प्रखंड के पोगर गांव में पहुंचा। पोगर उच्च विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंची जहां सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

- Advertisement -
Ad image

साथ ही 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में देशवासियों के योगदान के लिए संकल्प दिलाया गया। इस गारंटी वाली गाड़ी से आम जनता को सुकन्या समृद्धि किसान सम्मन निधि उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हर घर नल जल सौभाग्य योजना आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य चलाई जा रही है योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही उपस्थित लोगों के बीच कैलेंडर, बुकलेट एवं पत्रक वितरण कर मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष साव, महामंत्री बबलू सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख विकास पांडे, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, पूर्व उप मुखिया मनोज सिंह, मुखिया शंकर दयाल यादव,कृषी मौसम वैज्ञानिक अनुप चौबे,चिकित्सा विभाग से डॉ मनोज कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page