औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय एवं कृष्ण बल्लभ प्रसाद बबुआजी ने आज केंद्रीय वित्तमंत्री केंद्रीय श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 2024 के संघीय बजट को संसद में रखे जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि देश को मजबूती प्रदान करने वाला एवं विकसित भारत को तेज गति प्रदान करने वाला बजट है।
जिसमे देश के हर क्षेत्र और वर्ग के उत्थान का पूरा पूरा ध्यान रखा गया है। इस बजट लोक लुभावन के बजाय राष्ट्र उत्थान का बजट कहना ज्यादा श्रेयकर होगा। चुनावी वर्ष में इतने मजबूत इरादे के साथ बिना किसी तुष्टिकरण की जगह सबके विकास को इस बजट में स्थान दिया गया है। महिलाओं के विशेष उत्थान के साथ साथ किसानों, युवाओं, छात्रों, मजदूरों किसानों, मछुवारों के लिए पूरा खयाल इस बजट में है, दो करोड़ गरीबों के लिए घर, महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष रूप से सात लाख तक के आय को करमुक्त बनाकर मध्यम वर्ग को मजबूती प्रदान करना है।
नेताद्वय ने बताया कि रेलवे, सड़क, बिजली और सौर उर्जा,इथेनॉल को बढ़ावा देना तीन हजार नए आईटीआई से युवाओं को स्किल्ड बनाना,नैनो यूरिया के बाद नैनो डीएपी लाकर खाद की कालाबाजारी से किसानों बचाना, किसानों के सहायता के लिए बजट बढ़ना आशा कार्यकर्ताओं को बीमा कवरेज देना गरीबों को तीन सौ यूनिट फ्री बिजली सहित देश के सीमावर्ती राज्यों के आधारभूत संरचना को मजबूती देना और सबसे बड़ी बात बेतहाशा बढ़ती बेलगाम जनसंख्या को नियंत्रित करने की घोषणा करने की घोषणा और देश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करना।
दोनो पूर्व अध्यक्षों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एवं वित्तमंत्री जी के कुशल प्रबंधन में भारत तेज गति से बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। आज इसी का परिणाम है कि भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थशक्ति बन चुका है दुनिया आज भारत के नीतियों और क्षमता के अनुसार चलने लगा है। कभी यही भारत था जो बजट बनाकर दुनिया से भीख मागते फिरता था और आज अपने संसाधनों के बूते आगे बढ़ रहा है और दुनिया के कई देशों को कर्ज और सहायता दे रहा है।
कभी अपना सोना गिरवी रखने वाला भारत आज दुनिया में सोने चांदी का बड़ा खरीददार है मेक इन इंडिया ने भारत की तस्वीर ही बदल दिया दुनिया की सारी कंपनिया आज भारत में बड़े बड़े निवेश कर रही है विकसित देशों के तरह आज भारत का रेल,सड़क और हवाई मार्ग बन रहे हैं। इस बजट के लिए प्रधानमंत्री जी एवं वितमंत्री जी को बहुत बहुत बधाई अभिनंदन।