तत्पर युवा मंच के द्वारा बंधन रिसोर्ट में गरबा सह डांडिया नृत्य का किया गया आयोजन

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।तत्पर युवा मंच के द्वारा नगर के बंधन रिसोर्ट में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया सह गरबा नृत्य का आयोजन लगातार चौथी बार किया गया। पूरा शहर इस कार्यक्रम को हाथो हाथ लिया है और हर साल परिवारों की संख्या इसमें बढ़ती जा रही है महिलाएं इसमें ज्यादा बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य अपने औरंगाबाद में लोगो के लिए पारिवारिक रूप से कही आना जाना मानो बंद सा हो गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस कार्यक्रम में पूरी फैमली मां, पापा, दीदी, भाई, दादी, भाभी, ननद जैसे सभी लोग एक मंच पर शिरकत करते थिरकते नजर आते है। मानो अपना शहर औरंगाबाद भी गुजरात, राजस्थान, पुणे, मुंबई, दिल्ली, जैसा हो जाता है कुछ समय के लिए, रंग बिरंगे पहनाबो में पहुंची महिलाए आकर्षक लाइटिंग में बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। कार्यक्रम में संरक्षक सतीश कुमार सिंह का कहना है की ऐसा कार्यक्रम अपने शहर में निरंतर होते रहना चाहिए जिसमे आपस में लोगो का भाईचारा भी बढ़ता है।

सभी लोग एक स्थान पर मिल भी पाते है इसी बहाने, और अपना औरंगाबाद का नाम तत्पर युवा मंच के माध्यम से दूर दूर तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उपस्थित अतिथियों नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, उपाध्यक्ष अहसान अहमद, संरक्षक सतीश कुमार सिंह, मार्गदर्शक अजीत चंद्रा, शिव गुप्ता, मरगूब आलम, धीरज अजनबी, लखन प्रसाद, अभिषेक आनंद, वार्ड पार्षद खुर्शीद अहमद, बंधन रिसोर्ट के मालिक अश्विनी सिंह, अमित सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शोभा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिंह से संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सभी मंचासिन अतिथियों को अंगवस्त्र देकर संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। उपस्थित परिवारों ने ढोलिदा ढोलिडा, जुगनी जुगनी, घूंघट में चांद होगा, नगाड़े संग ढोल बाजे जैसे अनेकों गाना पर पूरे डांडिया सह गरबा नाइट का भरपूर आनंद उठाया। उपस्थित महिलाओं में से पतंजलि की ममता गुप्ता, सुजाता गुप्ता सहित बहुतों महिला ने बोला की हमलोग को बाहर जाके जो कार्यक्रम देखते थे और टेलीविजन के माध्यम से पता चलता था वो आज अपने शहर में होता देख काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

कार्यक्रम के बाद भोजन का लुफ्त उठा कर सभी लोगो ने बोला फिर अगले साल और भी ऊर्जा के साथ आएंगे ऐसा कार्यक्रमों की औरंगाबाद को जरूर भी है। तत्पर युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, संगठन संयोजन कुंदन सिंह, कार्यक्रम प्रमुख आर्यन राज, उपाध्यक्ष किशोर कुणाल, सचिव धीरज शर्मा, अंशु, रितिक, मुनटून, अक्षय राय, आनंद, दीपक, सोनू योगी, पियूष, विश्वनाथ कश्यप, रौनक सिन्हा, सौरभ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page