औरंगाबाद के अमित होटल में राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक जिले में 23 फरवरी को जन विश्वास यात्रा में बिहार के युवाओं के आइकॉन, बिहार के युवाओं के उन्नति और खुशहाली के लिए हमेशा चिंतित और प्रयासरत बिहार प्रतिपक्ष के नेता माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन की तैयारी को लेकर की गई।
विदित हो कि 23 फरवरी को जन विश्वास यात्रा में माननीय नेता की भव्य स्वागत एवं औरंगाबाद के गांधी मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया है। माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन और जन विश्वास यात्रा को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए नीति निर्धारण किया गया।
माननीय तेजस्वी प्रसाद 23 फरवरी को 17 वर्ष बनाम 17 में राजद के द्वारा किए गए विकास की बातों से लोगों को अवगत कराने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा एवं संचालन प्रधान महासचिव अनिल कुमार टाइगर ने किया।इस कार्यक्रम में संगठन के प्रभारी मखदुमपुर विधानसभा के सम्मानित विधायक माननीय सतीश कुमार दास,
नबीनगर विधायक माननीय विजय कुमार सिंह उर्फ़ डब्ल्यू सिंह प्रदेश महासचिव कालेश्वर प्रसाद यादव प्रदेश सचिव युसूफ आजाद अंसारी राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव राजद जिला उपाध्यक्ष डॉ चंदन कुमार सिंह बादशाह यादव जिला पार्षद अनिल यादव पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,
रूपा पासवान महासचिव इंदल यादव जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश शर्मा सत्येंद्र यादव छात्र नेता चंदन यादव देव प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष जगन कुमार कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा सहित कई प्रखंड और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
वही आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल देव प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर यादव का निधन हृदय गति रुकने से हो गई थी उपस्थित सभी सदस्यों ने 1 मिनट का मौन व्रत उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।