सटवट में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ समिति का हुआ गठन

2 Min Read
- विज्ञापन-

19 मई को कलश शोभा यात्रा 26 मई को हवन पूर्णाहुति, प्रत्येक दिन चलेगा भंडारा, महायज्ञ को सफल बनाने के लिए कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। देव प्रखंड के सटवट ग्राम में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ निमित्त संरक्षक मंडली का हुआ गठन जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष समाजसेवी प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष बिनोद सिंह, पन्नालाल विश्वकर्मा, बिनोद भगत, सचिव किशोर सिंह, उप सचिव शिव शंकर भगत, अमरेश मेहता, आलोक ठाकुर, निरंजन मेहता, कोषाध्यक्ष सरोज पाल, उप कोषाध्यक्ष बबलू शर्मा, संरक्षक मण्डली में विद्वान सतीश पाठक, रामकेवल सिंह, बृजमोहन सिंह, प्रमोद सिंह, यज्ञनारायण भगत कार्यालय प्रमुख राजेश ठाकुर जनसम्पर्क अभियान प्रमुख रामरूप विश्वकर्मा को जिम्मेवारी सौंपी गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in


सभी पदाधिकारीगण ने कार्यक्रम सूची की जानकारी देते हुए बतायें की यह महायज्ञ 19 मई से 26 मई तक चलेगा। इस कार्यक्रम को भव्य दिव्यता प्रदान के लिए निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाषानंद गिरी महाराज, बालयोगी संत श्री तुलसीदास जी महराज,महंत श्री अखिलेशवर दास जी महराज, पद्मभूषण से सम्मानित साध्वी रितंभरा जी, कथा वाचिका देवी अनुराधा सरस्वती, देवी सत्यार्चा जी देव की पावन धरती पर पदार्पण करेंगी।

प्रखर समाजसेवी सिंह सह बीजेपी नेता प्रवीण सिंह नें बताया कि रूद्र महायज्ञ, जिसे अति रूद्र महायज्ञ भी कहा जाता है, भगवान शिव की पूजा का एक महत्वपूर्ण रूप है। यह एक प्रकार का यज्ञ है जिसमें रुद्र के विभिन्न रूपों की पूजा और हवन किया जाता है। इस महायज्ञ को सफलता प्रदान करने के लिए पुनः समिति का विस्तारिकरण किया जायेगा।

अध्यक्ष विजय कुमार सिंह जी नें कहा की रूद्र महायज्ञ भगवान शिव की पूजा का एक शक्तिशाली और व्यापक रूप है जो विभिन्न लाभ प्रदान करता है। यह यज्ञ शांति, समृद्धि, और आध्यात्मिक उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है।इसलिए सूर्य भक्त विजय पांडेय, रवि गुप्ता, दिलीप कुमार, अंकित पाठक ने सभी गाँववासी से एक होकर महायज्ञ को सफल बनानें के लिए आग्रह कियें।

Share this Article

You cannot copy content of this page