एसपी ने सात थानाध्यक्षों को दी दूसरे थाने की जिम्मेवारी,पांच नए लोग भी बने थानाध्यक्ष,जाने खबर विस्तार से

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। औरंगाबाद की एसपी सपना जी मेश्राम ने सात थानाध्यक्षों को इधर-उधर किया है तथा 5 कनीय अवर निरीक्षकों को नए थाने का कमान सौंपा है। इससे संबंधित एक सूची एसपी ने रविवार की शाम जारी किया है।

- Advertisement -
Ad image

 

जारी सूची के अनुसार पुलिस कार्यालय में पदस्थापित मध निषेध के प्रभारी तथा नगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष अंजनी कुमार को दाउदनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है और दाउदनगर के थानाध्यक्ष गुफरान अली को रफीगंज थाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। एसपी ने माली थाना अध्यक्ष पवन कुमार को ढिबरा थानाध्यक्ष, ढिबरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को जम्होर थानाध्यक्ष, जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार को रिसियप थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

 

एसपी ने रिसियप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को माली थानाध्यक्ष, उपहरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी को टंडवा थानाध्यक्ष, पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार 01 को अनुसूचित जाति/जनजाति थानाध्यक्ष, नगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक मनेश कुमार को कासमा थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना के कनीय अवर निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार सिंह को पौथू थानाध्यक्ष, दाउदनगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को उपहरा थानाध्यक्ष बनाया गया।

 

नगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक शिशुपाल को देवकुंड थानाध्यक्ष तथा देव थाना के कनीय अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार को खुदवा थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

 

एसपी ने सभी स्थानांतरित थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने थाने में योगदान देने का आदेश दिया है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page