औरंगाबाद।मंगलवार को रफीगंज प्रखंड के कोटवारा पंचायत के जाखिम अमरपुरा पूर्व गांव में श्री श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में अमरपुरा पूर्व, बेढ़ना बीघा सहित पंचायत के अन्य गांवों से 1000 से अधिक श्रद्धालु कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया संघ रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि गांव में भगवान शिव , देवी मंदिर,डीहबार बाबा,बीर कुंअर स्थान, गोवर्धन भागवान की मंदिर का स्थापना किया गया है।
उसी को लेकर 12 दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जो की मंगलवार को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकालकर यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कलश यात्रा गांव के यज्ञ मंडप से निकलर बेढ़ना बिगहा ,जाखीम बजार होते हुए दोहुमान मदार नदी पहुंची जहां मंत्रोच्चार के साथ जलभरी किया।
पुन: कलश यात्रा एवं शोभायात्रा उसी रास्ते वापस आ कर यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना। उन्होंने बताया कि श्री श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन श्री मुकुंद आचार्य महाराज जी अयोध्यावासी के तत्वधान में किया जा रहा है। 28 फरवरी से कथा प्रारंभ होगा, 7 मार्च 2024 को सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा, 8 मार्च 2024 को हवन एवं प्राण आहुति एवं 9 मार्च 2024 को भंडारा एवं कथा का विश्राम का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर यज्ञ समिति अमरपुरा सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नंद कुमार सत्यम, सचिव रामचंद्र यादव,कार्यकरणी अध्यक्ष सुमैर यादव, रविरंजन कुमार,राहूल, सुशील कुमार, निखिल कुमार, नंदलाल यादव, अखिलेश सत्यम, संतोष कुमार, धीरेन्द्र कुमार,टुन्नु,चंदन कुमार, जितेंद्र यादश, सीताराम यादव,शम्भुशरण यादव,गुप्तेश्ववर यादव, बालेश्वर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे