शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्मृति ट्रस्ट में श्री बाबू की मनाई गई 64 वीं पुण्यतिथि

2 Min Read
- विज्ञापन-

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। बिहार केसरी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 64 वीं पुण्यतिथि पर श्रीकृष्ण सिंह स्मृति ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने में हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री व टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह, उपभोक्ता फोरम के पैनल सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमित रंजन सहित ट्रस्ट के सचिव नीलमणि कुमार, उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, सम्मानित सदस्य अमित कुमार, अविनाश कुमार, विजय पांडेय, संजय यादव,अमरेश कुमार, श्रीनिवास कुमार, जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि समृद्ध बिहार के निर्माण में श्रीबाबू के योगदानों को भूलाया नही जा सकता।

अगले 2 फरवरी ,रविवार को 10 बजे दिन से श्रीकृष्ण सिंह स्मृति भवन के सभागार में एक वृहद श्रदांजलि सभा आयोजित होगी।जिसने जदयू मुख्य प्रवक्ता सह विधानपार्षद नीरज कुमार, विधानपार्षद जीवन कुमार व तरारी विधायक विशाल प्रशांत पांडेय अतिथि होंगे।

इनके अलावा भी शहर के कई गणमान्य जन व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस दिन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मौआर के कंपनी के सौजन्य से चयनित लाभुकों के बीच साइकल तथा सिलाई मशीन वितरित किया जाएगा। ट्रस्ट इस दिन मंच के माध्यम से बिहार केसरी को भारत रत्न देने की मांग को और पुरजोर करेगा।

Share this Article

You cannot copy content of this page