इस महोत्सव से भी भब्य एवं दिब्य रूप से आयोजित किया जाएगा सीता थापा महोत्सव 2025
सीता थापा महोत्सव आयोजन समिति की समीक्षा बैठकका किया गया आयोजन। बैठक काइजर स्कूल में अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।महोत्सव पुरुष सदस्य विद्यार्थी ने बताया की समीक्षा के अनुसार सीता थापा महोत्सव 2024 सफल रहा जिसका पूरा श्रेय आयोजन समिति और प्रायोजकों को जाता है।
जिसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों और सभी प्रायोजकों को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई दिया गया। साथ ही ही सीता थापा महोत्सव 2025 को इस महोत्सव से भी भब्य और दिब्य रूप प्रदान कर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद कोषाध्यक्ष देवलाल प्रसाद द्बारा बचत का बजट प्रस्तुत किया जिसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत मे महोत्सव की सफलता हेतु इसमें भाग देने वाले सभी नागरिकों ,सभी कलाकारों ,सभी छात्र छात्राओं और स्कूल के सभी प्राचार्य और निदेशकों को धन्यवाद देते हुए अगले महोत्सव में आने का आमंत्रण भी किया गया।
आयोजन स्थल उपलब्ध कराने हेतु सचिव दिनेश प्रसाद ने काइजर स्कूल व्यवस्थापक को धन्यवाद प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति पारित किया गया ।बैठक में संरक्षक एवं महारुद्र महादेव संकट मोचन मंदिर शिवगंज के सचिव गोकुल सिंह, सत्यचंडी महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष रामेश्वर कुमार रोशन, सचिव प्रो दिनेश प्रसाद ,कोषाध्यक्ष देवलाल प्रसाद ,काइजर स्कूल के प्राचार्य कपिल कुमार ,निदेशक हरिद्वार सिंह , पारस ठाकुर,चंदन कुमार , कलाकार और संगीत शिक्षक मदन माइकल आदि उपस्थित थें।