राजेश मिश्रा
औरंगाबाद शहर के नगर थाना परिसर स्थित साइबर थाने की पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। शनिवार की शाम जानकारी देते हुए साइबर थाने की थानाध्यक्ष सह डीएसपी डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी संजय कुमार सिंह शुक्रवार को साइबर
थाना पहुंचे और उन्होंने अपने चालू खाता में लगे होल्ड की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाने की साइबर तकनीकी टीम के द्वारा उनके खाते के विवरणी की जांच साइबर पोर्टल पर की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त खाता देश के विभिन्न राज्यों के 15 जगहों से रिपोर्ट कर डेबिट फ्रिज किया गया है।
विशेष रूप से जब इसे जेएमआईएस पोर्टल पर जांच की गया तो पाया गया कि नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक उनके खाते से करीब 15 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। वहीं उनके एक मित्र जो की एक सीएसपी संचालक है उनके भी खाते से देश भर के चार राज्यों से होल्ड लगाया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया और कांड दर्ज करते हुए दो अभियुक्त संजय कुमार सिंह एवं अंकित कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन दोनों के पास से दो मोबाइल के साथ एक सेव सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सीएसपी ब्रांच का आईडी कार्ड एवं प्रमाण पत्र को भी जप्त किया
गया है। थानाध्यक्ष डॉ.अनु ने बताया कि इस पूरे मामले के उद्भेदन में पुलिस अवर निरीक्षक कविता कुमारी, परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक नेहा रंजन, सिपाही प्रदीप कुमार, राहुल कुमार तिवारी, अनामिका कुमारी के साथ-साथ साइबर थाना की टेक्निकल टीम के संयुक्त रूप से किए गए प्रयास से पाई गई।