औरंगाबाद।रफीगंज शहर के मुख्य बाजार स्थित एक निजी भवन में कांग्रेस की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केरल केपूर्व राज्यपाल निखिल कुमार रहे, जिन्हें प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कासमा-शिवगंज बस स्टैंड पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह सहित अन्य लोगों को अंक वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सुजीत सिंह एवं संचालन वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।बिहार की वायरल गर्ल सलोनी सृष्टि ने बैठक के दौरान स्वागत गीत गाकर कर आये हुए अतिथि का स्वागत किया तथा शिक्षा,बाल विवाह,तथा अन्य समाज में बढ़ रहे कुर्तियों के खिलाफ गीत गाकर कर जागरूक किया। बैठक के दौरान पूर्व राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं से अपनी अपनी गांव में समस्याओं को सुना।
तथा उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहां की भाजपा की सरकार में डीजल पेट्रोल राशन की सामग्री का कीमत बढ़ती जा रही है बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि निखिल कुमार जब सांसद थे तो औरंगाबाद में 1600 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य किया गया था औरंगाबाद जिला में 3000 मेगा वाट बिजली का उत्पादन हो रहा है जो की औरंगाबाद से पूरे देश में बिजली वितरण किया जा रहा है सिंचाई की समस्या एक रह गई है जिसका प्रयास जारी है।
इस मौके परप्रमोद यादव, पूर्व मुखिया मोजाहिर मुस्तफा, शंकर यादव,मो हस्सान सिद्दीकी, प्रमोद कुमार सिंह रामराज सिंह गुप्ता से ही राशि अजय सिंह सीताराम सी साबिर यादव संजय सिंह शंकर यादव अरविंद भगत इंद्रजीत सिंह सुरेश प्रसाद सुधीर सिंह कृष्ण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।